बॉलीवुड

Rakul Preet Singh का शादी का जोड़ा देख फैंस ने पकड़ा माथा, बोले- फिर वही! तुम तो कुछ नया कर लेती

Rakul Preet Singh Gets Troll For Her Bridal Look: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने बीते दिन जैकी भगनानी संग शादी रचाई। रकुल प्रीत सिंह ने शादी पर पेस्टल रंग का जोड़ा पहना, जिसमें वह खूबसूरत तो लग रही थीं। लेकिन उनका शादी का जोड़ा देख फैंस का माथा सनक गया।

Image

रकुल प्रीत सिंह का शादी का जोड़ा देख सनका फैंस का माथा

Rakul Preet Singh Gets Troll For Her Bridal Look: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने बीते दिन एक्टर व प्रोड्यूसर जैकी भगनानी संग शादी रचाई। दोनों ने गोवा में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने शादी पर पेस्टल रंग का लहंगा पहना था। जिसमें वह तो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन उनका शादी का जोड़ा देख फैंस का माथा सनक गया। उन्होंने न केवल रकुल प्रीत सिंह पर दूसरों को कॉपी करने का आरोप लगाया, बल्कि उनके ब्राइडल लुक को 'बोरिंग' तक कहा।

रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) ने बीती रात अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें दोनों बेहद प्यारे लगे। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी को शादी के लिए ढेर सारी बधाइयां भी मिल रही हैं। अपनी चहेती एक्ट्रेस को शादी के बंधन में बंधा देख फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है। लेकिन रकुल प्रीत सिंह के ब्राइडल लुक ने उनके फैंस का मूड खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) के ब्राइडल लुक पर तंज कसते हुए एक यूजर ने लिखा, "ये क्या फिर से वही। अब तो सारे सेलिब्रिटीज की तस्वीरें एक जैसी लगती हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने रकुल प्रीत सिंह पर कॉपी करने का आरोप लगाया और लिखा, "इसने सिद्धार्थ और कियारा को कॉपी किया है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "रकुल तुमने भी दिल तोड़ दिया। तुम तो कुछ नया पहन लेती।" एक यूजर ने लाल जोड़ा पहनने की दरख्वास्त लगाते हुए लिखा, "अरे कोई तो लाल पहनो यार, ये पेस्टल रंग देख-देखकर बोर हो गए हैं।" दूसरे यूजर ने बॉलीवुड पर तंज कसते हुए लिखा, "लाल का लगता है बॉलीवुड में फैशन ही खत्म हो गया।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article