Don 3 Teaser: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म डॉन 3 (Don 3) की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई हैं। फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को पहले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को ही ऑफर किया गया था, हालांकि किंग खान ने फिल्म करने से मना कर दिया है। जिसके बाद अब यह फिल्म बॉलीवुड के हिट एक्टर रणवीर सिंह के हाथ लग गई है। फैंस डॉन 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब फिल्म के टीजर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह स्टारर डॉन 3 का धमाकेदार टीजर इसी हफ्ते रिलीज होने वाला है। टीजर को रिलीज करने के लिए फिल्म के मेकर्स ने अक्षय कुमार की ओएमजी 2 और सनी देओल की गदर 2 के साथ हाथ मिला लिया है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Ranveer Singh Don 3 Teaser to be attached this week
यह भी पढ़ें- पापा धर्मेंद्र के लिपलॉक सीन पर सनी देओल ने दिया रिएक्शन, बोले- वो कुछ भी कर सकते हैं...
OMG 2 और Gadar 2 के साथ अटैच होगा टीजर
कई मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया हैंडल पर दावा किया जा रहा है कि रणवीर सिंह की फिल्म डॉन 3 का टीजर इसी हफ्ते रिलीज हो जाएगा। इस टीजर को गदर 2 और ओएमजी 2 के साथ अटैच किया जाएगा। जिसका मतलब यह है कि फिल्म शुरू होने से पहले बड़े पर्दे पर रणवीर सिंह की मूवी डॉन 3 की पहली झलक या कहें टीजर को दिखाया जाएगा। पहले खबर सामने आई थी कि ये टीजर 6 जुलाई को रणवीर सिंह के जन्मदिन पर रिलीज होगा, हालांकि ऐसा नहीं हो सका था।
