Lakshadweep को प्रमोट करते हुए Ranveer Singh ने कर डाली बड़ी गलती, शेयर कर दी मालदीव की फोटो

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 10, 2024, 11:26 AM IST

Ranveer Singh on Maldives Controversy: भारत की मालदीव संग चल रहे विवाद के बीच अब बॉलीवुड सितारे भी अपनी राय रख रहे हैं और इंडिया के ट्यूरिज्म को बढ़ावा दे रहे हैं। इस बीच रणवीर सिंह के एक ट्वीट के चलते विवाद खड़ा हो गया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Ranveer Singh on Maldives Controversy: भारत और मालदीव के रिश्ते बीते दिनों से बिगड़ते ही जा रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों से लेकर आम भारतीय जनता भी मालदीव के खिलाफ नजर आ रही है। इस बीच अक्षय कुमार, सलमान खान से लेकर सचिन तेंदुलकर तक भारतीय सितारे लक्षद्वीप को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। इस पूरी कॉन्ट्रोवर्सी में अब रणवीर सिंह का ट्वीट वायरल हो रहा है। जहां एक्टर ने एक बड़ी गलती कर दी है। दरअसल लक्षद्वीप को सपोर्ट करते हुए रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है। जहां वह 2024 में इंडिया को एक्सप्लोर करने की बात करते नजर आ रहे हैं। यह सब तो ठीक है।

End of Feed