Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी ईरा खान (Ira Khan) अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) संग 3 जनवरी 2023 को शादी कर चुकी हैं। इसके बाद अब राजस्थान के उदयपुर में ईरा और नुपुर पूरे ताम-झाम के साथ शादी कर रहे हैं। क्योंकि 3 जनवरी को दोनों ने बेहद सिंपल शादी की थी। अब सभी फंक्शन के साथ यह शादी की जा रही है। 8 जनवरी को मेहंदी और पजामा पार्टी से शुरू हुई शादी के फंक्शन अब जल्द ही खत्म होने वाले हैं। आज 10 जनवरी 2023 को ईरा और नुपुर शादी करने वाली हैं। इससे पहले बीती रात 9 जनवरी को दोनों के संगीत का फंक्शन आयोजित किया गया है।
जहां परिवार और करीबी दोस्तों ने जमकर मौज मस्ती की है। इस फंक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। जहां आमिर खान अपने एक्स वाइफ और बेटे आजाद के साथ मिलकर गाना गा रहे हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
आमिर खान ने दिया बेटी ईरा को सरप्राइज
एक्टर आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां वह स्टेज पर अपने छोटे बेटे आजाद और एक्स वाइफ किरण राव के साथ मिलकर बेटी ईरा खान के लिए गाना गा रहे हैं। यह परफॉर्मेंस बेटे आजाद की है। जहां वह ईरा के लिए, ‘एक हजारों में मेरी बहना है..’ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच आमिर खान और किरण राव भी आजाद के साथ साथ गाना गा रहे हैं। यह एक परफेक्ट फैमिली मूमेंट लग रहा है।
