बॉलीवुड

Lakshadweep को प्रमोट करते हुए Ranveer Singh ने कर डाली बड़ी गलती, शेयर कर दी मालदीव की फोटो

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 10, 2024, 11:26 AM IST

Ranveer Singh on Maldives Controversy: भारत की मालदीव संग चल रहे विवाद के बीच अब बॉलीवुड सितारे भी अपनी राय रख रहे हैं और इंडिया के ट्यूरिज्म को बढ़ावा दे रहे हैं। इस बीच रणवीर सिंह के एक ट्वीट के चलते विवाद खड़ा हो गया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Ranveer Singh gets Trolled for his Tweet on Maldives

Ranveer Singh on Maldives Controversy: भारत और मालदीव के रिश्ते बीते दिनों से बिगड़ते ही जा रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों से लेकर आम भारतीय जनता भी मालदीव के खिलाफ नजर आ रही है। इस बीच अक्षय कुमार, सलमान खान से लेकर सचिन तेंदुलकर तक भारतीय सितारे लक्षद्वीप को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। इस पूरी कॉन्ट्रोवर्सी में अब रणवीर सिंह का ट्वीट वायरल हो रहा है। जहां एक्टर ने एक बड़ी गलती कर दी है। दरअसल लक्षद्वीप को सपोर्ट करते हुए रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है। जहां वह 2024 में इंडिया को एक्सप्लोर करने की बात करते नजर आ रहे हैं। यह सब तो ठीक है।

हालांकि इस ट्वीट में फोटो लगाते वक्त रणवीर सिंह से भारी गलती हो गई है। जिसकी वजह से अब रणवीर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

रणवीर सिंह जमकर हुए ट्रोल

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने ट्वीट करते हुए कहा, 'आइए इस साल 2024 को हम इंडिया और उसके कल्चर को एक्सप्लोर करने के बारे में बनाते हैं। इंडिया में काफी कुछ है घूमने के लिए, यहां के सुंदर बीच और खूबसूरत जगहें सभी को देखनी चाहिए।' इस ट्वीट में रणवीर ने गलती से मालदीव की तस्वीर लगा दी। हालांकि तुरंत बाद उन्होंने यह ट्वीट डिलीट भी कर दिया। इस बीच सोशल मीडिया पर रमवीर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article