Deepika Padukone - Ranveer Singh: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के पॉवर कप्लस में से एक हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। रणवीर अपनी पत्नी दीपिका पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। पिछले दिनों खबर आ रही थी कि दीपिका और रणवीर के बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों एक- दूसरे से तलाक लेना चाहते हैं।
Deepika Padukone and Ranveer Singh (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Bigg Boss Ott 2: जिया शंकर और जाद हदीद को लेकर फुंकरा इंसान ने बोली घिनौनी बात, फूट- फूट कर रोने लगीं एक्ट्रेस
इन खबरों की अटकले और तेज हो गई जब दीपिका ने रणवीर को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश नहीं किया। कपल ने हाल ही में अपनी क्यूट रोमांटिक फोटो शेयर की है। फोटो में दीपिका और रणवीर एक- दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
रणवीर ने दीपिका संग शेयर की फोटो
रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपिका संग फोटो शेयर की है। ये एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है। फोटो में कपल क्रूज शिप के बाहर देखता हुआ नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा, आप सभी की शुभकामनाओं के लिए दिल से शुक्रिया। फोटो शेयर करने के कुछ समय बाद रणवीर और दीपिका साथ में नजर आए। दीपिका रणवीर की बर्थड मनाने के लिए अलीबाग गई थी। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कहा, दोनों के बीच सब ठीक है। दूसरे यूजर ने कहा, दीपिका- रणवीर बेस्ट कपल है।
वहीं, रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट लीड रोल में है। दीपिका के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। एक्टर फाइटर, प्रोजेक्ट के समेत कई बिग बजट प्रोजेक्ट में नजर आने वाली है।
