Kalki 2898 AD में प्रेग्नेंट Deepika Padukone को देख क्यों हिल गया रणवीर सिंह का दिमाग, एक्टर ने बताई ये वजह

Deepika Padukone in Kalki 2898 AD: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के फिल्म कल्कि 2898 एडी के रोल को लेकर एक खुलासा किया है। एक्टर ने कहा कि उनके लिए दीपिका को फिल्म में देखना दिमाग हिलाने जैसा था। आइए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा?

Ranveer Singh on Deepika Padukone's Role in Kalki 2898 AD: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने इस समय बडे़ पर्दे पर धमाल मचा रही फिल्म कल्कि 2898 एडी के बारे में बात की है। फिल्म में मां बनने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को देखकर रणवीर सिंह को कैसा फील हुआ, क्योंकि रियल लाइफ में भी एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में रणवीर और दीपिका पादुकोण एक साथ फिल्म देखने के लिए सिनेमाहॉल में जाते भी नजर आए थे। जिसके साथ ही दीपिका ने सिनेमाघरों में दोनों का एक वीडियो पोस्ट किया था। अब रणवीर ने फिल्म देखने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

End of Feed