बॉलीवुड

मुश्किलों में फंसी जैकलीन फर्नांडीस, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने भेजा समन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 10, 2024, 12:19 PM IST

Jacqueline Fernandez Summoned By ED: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) को 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में ईडी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके बाद एक्ट्रेस मुश्किलों में फसंती हुई नजर आ रही हैं।

Image

Instagram

Jacqueline Fernandez Summoned By ED: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। जब से जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) का नाम महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) से जुड़ा है, तब से एक्ट्रेस विवादों में हैं। एक्ट्रेस के नाम सुकेश चंद्रशेखर कई बार जेल से लैटर भी लिख चुका है। लेकिन आपको बता दें सुकेश चंद्रशेखर ने 200 करोड़ रुपये की ठगी की थी। इस केस में सुकेश चंद्रशेखर के साथ-साथ जैकलीन फर्नांडीस का भी नाम आया था। अब इस केस में जैकलीन फर्नांडीस से एक बार फिर पूछताछ की जाएगी। जिसको लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक्ट्रेस को समन भेजा है।

जैकलीन फर्नांडीस से फिर पूछताछ करेगी ईडी

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस का नाम काफी लंबे समय से सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) के 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ रहा है। इस केस में जैकलीन फर्नांडीस से कई बार पूछताछ हो चुकी है। अब एक बार फिर ईडी ने जैकलीन फर्नांडीस को पूछताछ के लिए समन भेजा है। जिसके बाद एक्ट्रेस का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। एक्ट्रेस के नाम एक बार फिर पूछताछ के लिए आने पर अब फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि एक समय पर जैकलीन फर्नांडीस और सुकेश चंद्रशेखर का अफेयर रहा था, उसी बीच ये 200 करोड़ की ठगी हुई थी। इसी के चलते सुकेश चंद्रशेखर के केस में जैकलीन फर्नांडीस का नाम भी जुड़ा हुआ है।

सुकेश चंद्रशेखर को मिली जमानत

जहां एक तरफ ईडी ने समन जारी कर जैकलीन फर्नांडीस को पूछताछ के लिए बुलाया है, तो वहीं दूसरी तरफ 200 करोड़ की ठगी के मामले में सुकेश चंद्रशेखर को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। लेकिन बाकी केस के चलते सुकेश चंद्रशेखर अभी भी जेल में ही है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article