Ranveer Singh on Deepika Padukone's Role in Kalki 2898 AD: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने इस समय बडे़ पर्दे पर धमाल मचा रही फिल्म कल्कि 2898 एडी के बारे में बात की है। फिल्म में मां बनने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को देखकर रणवीर सिंह को कैसा फील हुआ, क्योंकि रियल लाइफ में भी एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में रणवीर और दीपिका पादुकोण एक साथ फिल्म देखने के लिए सिनेमाहॉल में जाते भी नजर आए थे। जिसके साथ ही दीपिका ने सिनेमाघरों में दोनों का एक वीडियो पोस्ट किया था। अब रणवीर ने फिल्म देखने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए यहां इसपर एक नजर डालते हैं।
दीपिका के रोल पर रणवीर ने ऐसे किया रिएक्ट
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में रणवीर के यह कहते हुए नजर आते हैं, 'इस तरह की फिल्म देखना वाकई दिमाग हिला देने वाला है, जहां दीपिका का रोल प्रेग्नेंट महिला का है, वह भी रियल गर्भवती हैं। और एक समय पर समझ नहीं आता कि अंदर क्या फील हो रहा है।'
क्लिप में दीपिका कहती नजर आती हैं, 'मुझे नहीं पता कि क्या महसूस करूं। मैं रिएक्शन से काफी खुशनसीब महसूस कर रही हूं।' बता दें कि फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका पादुकोण के रोल को सोशल मीडिया पर फैंस ने काफी पसंद किया है।
