'Pralay' शुरू करने के लिए Ranveer Singh ने कसी कमर, 2026 के इस महीने में लेंगे पैटरनिटी लीव

Ranveer Singh's Pralay: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रलय' की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस मूवी को शूट करने के साथ जानिए रणवीर सिंह पैटरनिटी लीव कब लेने वाले हैं।

Ranveer Singh's Pralay: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की जबरदस्त सफलता के बाद अब रणवीर सिंह ने अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट 'प्रलय' (Pralay) पर काम शुरू कर दिया है। कई दिनों से रणवीर सिंह इस मूवी की तैयारियां शुरू कर चुके हैं। यह एक ज़ॉम्बी थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 'प्रलय' की शूटिंग 2026 की दिवाली पर चलने वाली हैं। इसके बाद कुछ दिनों के लिए प्रोडक्शन को रोक दिया जाएगा। ऐसा लिए किया जाएगा क्योंकि रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए कुछ समय परिवार के साथ बिताना चाहते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Satluj: दिलजीत दोसांझ स्टारर को ना देखने का Varun Badola ने बताया कारण, ओटीटी से हटाए जाने पर तोड़ी चुप्पी)

Ranveer Singh's Pralay

'प्रलय' के लिए रणवीर सिंह ने कसी कमर

'प्रलय' में तहलका मचाएंगे रणवीर सिंह

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जय मेहता के निर्देशन में बनी रही रणवीर सिंह की 'प्रलय' एक शानदार ज़ॉम्बी थ्रिलर होने वाली है। जय मेहता ने विशाल कपूर के साथ मिलकर इस मूवी की कहानी लिखी है। विशाल कपूर 'लूटेरे' फिल्म के लिए जाने जाते हैं। शूटिंग अगले महीने से शुरू होने वाली है, जिसका इंतजार सभी को है। बताया जा रहा है कि 'प्रलय' की शूटिंग दीवाली तक चलेगी। उसके बाद प्रोडक्शन ब्रेक पर चला जाएगा।

दूसरा शेड्यूल 2027 में किसी भी महीने में शुरू कर दिया जाएगा। फिल्म के कास्ट और पूरी प्रोडक्शन टाइमलाइन की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं। मेकर्स ने इस मूवी को शुरू करने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी नहीं की है। साफ बात यह है कि 'प्रलय' रणवीर सिंह की अगली बड़ी फिल्म मानी जा रही है, जो 'धुरंधर' के बाद आएगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: SCOOP: 2026 में रिलीज नहीं होगी Salman Khan की 'Maatrubhumi', लंबा हुआ फैन्स का इंतजार)

End of Feed