पापा रणवीर सिंह से पैपराजी ने पूछा बेटी दुआ का हाल, जवाब में एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

Ranveer Singh and Deepika Padukone Daughter: हाल ही में पापा बने रणवीर सिंह एक इवेंट में नजर आए हैं। जहां वह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण और बेटी दुआ के बारे में भी बात करते हुए दिखे हैं। इस बीच अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर से दुआ के बारे में पूछा जा रहा है।

Ranveer Singh and Deepika Padukone Daughter: बॉलीवुड एक्टररणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने वीकेंड पर अपने ससुराल में ही वक्त बताया है। जब वह शनिवार देर रात मुंबई लौटे, तो पपराज़ी ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और पूछा कि उनकी बेटी दुआ पादुकोण अपने नाना-नानी के घर पर कैसी हैं। शनिवार देर रात रणवीर मुंबई एयरपोर्ट के प्राइवेट टर्मिनल पर नजर आए हैं। वह बेंगलुरु में थे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण, अपनी बेटी दुआ पादुकोण के साथ क्वालिटी टाइम बिताया है। यह भी पढ़ें- Lady Singham: रोहित शेट्टी ने कन्फर्म की अपनी अगली कॉप्स यूनिवर्स मूवी, सिंघम अगेन के बाद दीपिका पर चलाएंगे दाव

Ranveer Singh reacts to Dua Padukone

एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय रणवीर काफी अच्छे लग रहे थे, उन्होंने काले ट्रैक पैंट के ऊपर सफेद टी-शर्ट के ऊपर काली जैकेट पहनी हुई थी। उन्होंने सफेद सन ग्लासेस भी लगाए हुए थे। रणवीर सिंह का ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है। जब एयरपोर्ट पर पैपराजी ने उनकी फोटोज क्लिक की तो वह काफी एक्साइटेड भी नजर आए हैं।

End of Feed