Dhurandhar The Revenge: 4 घंटे लम्बी होगी रणवीर सिंह की स्पाई मूवी, फैंस की होगी चांदी

Dhurandhar The Revenge runtime: बीते साल रिलीज हुई धुरंधर भले ही 3 घंटे से ज्यादा लम्बी मूवी रही हो लेकिन इसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। धुरंधर की कहानी इतनी कमाल की थी कि दर्शक सीट से नहीं हिले। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म धुरंधर द रिवेंज की लम्बाई पहले पार्ट से भी ज्यादा है।

Dhurandhar The Revenge runtime: डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल ने फिल्म इंडस्ट्री को ये बताया कि अगर कहानी ठीक ढंग से कही जाए तो दर्शक 3-4 घंटे भी सिनेमाघरों में बैठे रह सकते हैं। कुछ समय से ये माना जा रहा था कि दर्शक छोटी फिल्में ही सिनेमाघरों में देखना पसंद करते हैं लेकिन एनिमल, बॉर्डर 2, केजीएफ 2 और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों ने ये सोच तोड़ी है। यही कारण है कि डायरेक्टर आदित्य धर ने धुरंधर की लम्बाई 3 घंटे से लम्बी रखी थी और दर्शकों ने उसे अच्छा रिस्पांस भी दिया था। अगर धुरंधर द रिवेंज की बात करें तो आदित्य धर इसकी लम्बाई पहले पार्ट से भी ज्यादा रखने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म धुरंधर द रिवेंज की लम्बाई 4 घंटे होगी। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar The Revenge का ट्रेलर होली पर होगा रिलीज, मेकर्स ने कसी कमर)

Dhurandhar 2 Run Time

Image Source: Movie Poster

4 घंटे लम्बी होगी फिल्म धुरंधर द रिवेंज

धुरंधर द रिवेंज से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, फिल्म धुरंधर 2 की लम्बाई 235 मिनट होगी। मेकर्स ने कहानी को ठीक ढंग से कहने के लिए धुरंधर 2 को 3 घंटे 55 मिनट का रखने का फैसला लिया है। दर्शकों को धुरंधर पसंद आई थी, जिसने धुरंधर 2 के मेकर्स को हिम्मत दी है कि वो अपनी इस मूवी की लम्बाई थोड़ी और बढ़ा सकें। कहीं ना कहीं धुरंधर सीरीज के मेकर्स ने दर्शकों की चाहत ही पूरी की है क्योंकि धुरंधर खत्म होने के बाद दर्शकों ने ये इच्छा जताई थी कि उन्हें कहानी और अच्छे से जाननी है। मेकर्स को पूरा भरोसा है कि धुरंधर 2 की कहानी दर्शकों को सीट से बांधे रखेगी। (इसे भी पढ़ें: Toxic: 3 घंटे 20 मिनट लम्बी है यश की एक्शन एंटरटेनर, जमकर दिखेगा खून-खराबा)

टॉक्सिक और धुरंधर 2 की टक्कर से हिलेंगे सिनेमाघर

ईद के मौके पर यानि कि 19 मार्च के दिन थिएटर्स में केवल रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ही नहीं आएगी। यश स्टारर टॉक्सिक को भी मेकर्स 19 मार्च के दिन ही रिलीज करेंगे। धुरंधर 2 और टॉक्सिक की टक्कर को ट्रेड एक्सपर्ट्स इस साल का सबसे बड़ा क्लैश मान रहे हैं, जिसे टालने की भी सलाह दी गई थी लेकिन दोनों मूवीज के मेकर्स ने किसी की नहीं सुनी है और 19 मार्च के दिन थिएटर्स में धमाका करने का फैसला लिया है। वैसे आप टॉक्सिक और धुरंधर 2 में से किसे पहले देखेंगे, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

End of Feed