Tiger shroff Birthday: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में एक अलग जगह बनाई है। इस खास मौके पर फैंस समेत बॉलीवुड के स्टार्स टाइगर श्रॉफ को विश कर रहे हैं। इस बीच जैकी श्रॉफ ने अपने बेटे पर जमकर प्यार लुटाया है। जैकी का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग गदगद हो गए है। आइए नजर डालते है इस पोस्ट पर...
जैकी श्रॉफ ने लुटाया प्यार
एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ आज यानी सोमवार को 36 साल के हो गए। उनके पिता जैकी श्रॉफ ने इस मौके पर एक सोशल मीडिया पर अपने बेटे की कुछ अनदेखी बचपन की तस्वीरें शेयर कीं। इंस्टाग्राम पर जैकी श्रॉफ ने टाइगर के बचपन से लेकर अब तक की यात्रा दिखाने वाली दिल छू लेने वाली तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की। इन फोटोज में टाइगर के बचपन के नन्हे-मुन्ने पल, दादी-दादा के साथ समय और बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ तस्वीरें शामिल हैं। साथ ही कुछ हाल की तस्वीरें भी हैं जहां टाइगर पिता के साथ खड़े दिख रहे हैं। अपने बेटे के इतनी जल्दी बड़े हो जाने पर भावुक होकर जैकी ने कोई कैप्शन नहीं लिखा, सिर्फ एक लाल दिल का इमोजी लगाकर अपना प्यार दिखाया।
टाइगर श्रॉफ की फिल्में
बताते चलें कि बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर टाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में एक्शन रोमांस फिल्म 'हेरोपंती' से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'बागी', 'बागी 2' और 'वार' जैसी सफल एक्शन फिल्मों में काम किया। हालांकि 'हेरोपंती 2', 'गणपथ' और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी बड़ी बजट वाली फिल्मों में उन्हें असफलता मिली। उनकी आखिरी फिल्म 'बागी 4' थी, जिसका निर्देशन ए. हर्षा ने किया। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा मुख्य भूमिकाओं में थे। अब सभी लोग टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
