Pralay के सेट से वायरल हुआ Ranveer Singh का लुक, एक्टर को लंबे बालों में देख आई 'धुरंधर' की याद

Ranveer Singh Look Viral From Pralay: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में उनका सेट से लुक वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों को 'धुरंधर' की याद आ गई।

Ranveer Singh Look Viral From Pralay: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। रणवीर सिंह ने इस साल 'धुरंधर' से बड़े पर्दे पर रिकॉर्ड बना दिया था। उनकी 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ने बड़े पर्दे पर ऐसा तूफान मचाया कि अभी तक कई फिल्में उसका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई हैं। वहीं अब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रलय' के साथ भी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। एक्टर इन दिनों अपकमिंग फिल्म "प्रलय' की शूटिंग में बिजी हैं। खास बात तो यह है कि इस फिल्म से जुड़ा रणवीर सिंह का लुक सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिसे देख फैंस को 'धुरंधर' की याद आ गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 90s में अंडरवर्ल्ड के सामने नहीं झुके Shah Rukh Khan, संजय गुप्ता ने खोला बड़ा राज

Ranveer Singh का 'प्रलय' से जुड़ा लुक हुआ वायरल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    'प्रलय' (Pralay) फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन के साथ मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे। फिल्म से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर सिंह एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन और बाकी टीम के साथ शूटिंग करते दिखाई दिये। वीडियो में रणवीर सिंह ने लंबे बाल रखे हुए थे, साथ ही फंकी लुक अपनाया हुआ था। उन्होंने अपनी पीठ पर एक बच्चे को भी उठाया हुआ था। इस वीडियो को देखते ही लोगों को 'धुरंधर' की याद आ गई, क्योंकि उस फिल्म में भी एक्टर ने लंबे बाल रखे हुए थे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Varun Dhawan ने 'Hanuman Ansh' की तारीफ, शोभिनव सत्या की एक्टिंग के हुए मुरीद

    End of Feed