Project K titled Kalki 2898 AD teaser out: प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी और कमल हासन स्टारर प्रोजेक्ट के (Project K) का टाइटल और टीजर दोनों हीं रिलीज कर दिए गए हैं। फिल्म के मेकर्स ने मूवी को एक कामचलाऊ टाइटल दिया हुआ था, जिसके बाद अब फिल्म का लास्ट और फाइनल टाइटल भी सामने आ गया है। अब मूवी का नाम प्रोजेक्ट के नहीं बल्कि कल्कि 2898 AD (Kalki 2898 AD) रखा गया है। सिर्फ इतना ही नहीं दर्शकों को एक और जबरदस्त सरप्राइज मिला है। फिल्म का टीजर या कहें फर्स्ट ग्लिम्प्स भी रिलीज कर दिया गया है। जिसमें प्रभास और दीपिका का लुक नजर आ रहा है। फिल्म का टीजर काफी धमाकेदार है। इसे देखने के बाद यकीनन दर्शकों के रौंगटे खड़े हो गए हैं। अब कल्कि 2898 AD को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है। फिल्म का ये टाइटल हिन्दू मायथोलॉजी से संबंधित हैं।
फैंस को पसंद आया टाइटल और टीजर
प्रभास स्टरर कल्कि 2898 AD का टीजक अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,'क्या जबरदस्त एक्शन और हिन्दू मायथोलॉजी का मिश्रण हैं। फिल्म का टीजर हॉलीवुड के लेवल का लग रहा है। यकीनन फिल्म धमाकेदार होने वाली है।' बता दें कि हिन्दू मायथॉलोजी के अनुसार भगवान विष्णु का कल्कि अवतार धरती पर तब जन्द लेगा, जब कलियुग अपने चरम पर होगा। फिल्म की कहानी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
