Ranveer Singh Visiting Hansal Mehta's Office: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट को शुरू करने के साथ-साथ रणवीर सिंह एक फिर पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। हाल ही में रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें मशहूर निर्माता-निर्देशक हंसल मेहता के ऑफिस से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान रणवीर सिंह ने फिल्म 'प्रलय' के लिए अपने लुक को फैन्स के लिए दिखाने से परहेज किया। रणवीर सिंह अपने चेहरे को मास्क से ढके हुए दिखाई दिए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Arjun 2' से चमकेगा राजवीर देओल का करियर? Sunny Deol ने तगड़ी प्लानिंग)
चेहरा छुपाए नजर आए रणवीर सिंह
चेहरा छुपाए नजर आए रणवीर सिंह
रणवीर सिंह को हाल ही में जय मेहता के पिता और फिल्ममेकर हंसल मेहता के ऑफिस में देखा गया। उन्हें मीडिया से अपने चेहरे को छुपाते हुए देखा गया। कैमरे में वे फुल फेस मास्क लगाए नजर आए। साथ ही उन्होंने कैप भी पहन रखी थी। हंसल मेहता के ऑफिस से निकलते समय रणवीर ने अपनी फिल्म 'प्रलय' के लोए नए लुक को दिखाने के मूड में नजर नहीं आए। वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह अगले महीने यानी अगस्त में 'प्रलय' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: The Odyssey Box Office Day 1: क्रिस्टोफर नोलन के करियर बड़ी ओपनर बनेगी 'द ओडिसी', कमाएगी इतने करोड़)
रणवीर सिंह की फिल्म 'प्रलय' को हंसल मेहता के बेटे जय मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। इस मूवी को रणवीर सिंह दिवाली तक शूट करेंगे, उसके बाद पैटरनिटी ब्रेक लेंगे। इस ब्रेक के दौरान फिल्म का प्रोडक्शन कुछ समय के लिए रोक दिया जाएगा। इस मूवी में रणवीर सिंह के अपोजिट कल्याणी प्रियदर्शन को अहम रोल में देखा जाएगा। इस मूवी का बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 'धुरंधर द रिवेंज' की सफलता के बाद इस मूवी में रणवीर सिंह को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी इंतजार कर रहे हैं।
