Love And War में विक्की कौशल नहीं Ranveer Singh थे संजय लीला भंसाली की पहली पसंद, जानें क्यों नहीं बनी बात?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 27, 2024, 02:36 PM IST

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म लव एंड वार (Love And War) को लेकर बज बना हुआ है। फिल्म की कहानी लव ट्राएंगल पर आधारित है। फिल्म में विक्की का किरदार का पहले रणवीर सिंह को ऑफर हुआ था। आइए जानते हैं फिर क्यों नहीं बनी संजय और रणवीर के बीच बात।

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर्स में गिने जाते हैं। उनकी फिल्मों के रिलीज होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार होता है। निर्देशक ने अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वार (Love And War) की अनाउंसमेंट कर दी है। लव एंड वार में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) मुख्य भूमिका में हैं।स्टार कास्ट के ऐलान के बाद से फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। संजय हमेशा से राज कपूर की फिल्म संगम का रीमेक बनाना चाहते थे। ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है।

End of Feed