बॉलीवुड

Exclusive: मुमताज को हैं पद्म विभूषण मिलने का इंतजार! बोलीं- मुझे कब मिलेगा?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 27, 2024, 03:34 PM IST

देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर वैजयंतीमाला को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वेटरन एक्ट्रेस को अवॉर्ड मिलने से सभी स्टार्स खुश है। वैजयंती को अवॉर्ड मिलने के बाद मुमताज ने कहा कि उन्हें भी पद्म विभूषण मिलने का इंतजार हैं। एक्ट्रेस ने अपनी कई फिल्मों की चर्चा करते हुए कहा कि मैंने भी अच्छा काम किया है।

Image

Vyjanthimala and mumtaz (credit pic: instagram)

वेटरन एक्ट्रेस वैजयंतीमाला (Vyjanthimala) को देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। एक्ट्रेस ने अपने काम से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी हैं। एक्ट्रेस को हिंदी सिनेमा में उनके अहम योगदान के लिए सम्मानित किया गया। एक्ट्रेस को अवॉर्ड मिलने पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने उन्हें बधाई दी हैं। एक्ट्रेस मुमताज (Mumtaz) ने कहा कि वैजयंती को बहुत-बहुत मुबारक। वो पद्म विभूषण की हकदार हैं। मेरी शुभकामनाएं उसके साथ है। अब मुझे कब दे रहे हैं आप लोग, ये बताना। मैं पद्म विभूषण मिलने का इंतजार कर रही हूं। क्योंकि उसके अलावा मेरे पास सभी अवॉर्ड हैं। मैं इसका इंतजार करूंगी। लव यू ऑल।

मुमताज ने वैजयंतीमाला के साथ 1966 में फिल्म सूरज में काम किया था। एक्ट्रेस से जब उनके साथ काम करने का अनुभव पूछा गया तो उन्होंने उस सवाल को इग्नोर कर दिया और अपने पद्म विभूषण मिलने की बात की।

मुमताज बोलीं- मुझे इन फिल्मों के लिए मिलना चाहिए अवॉर्ड

एक्ट्रेस ने कहा, हां सर, 'तेरे मेरे सपने', 'खिलौना' ने मुझे अवॉर्ड दिलवाया। उन सभी पिक्चरों के बारे में क्या। मैं भी तो एक पुरस्कार की हकदार हूं? ठीक है आप लोगों को जब ठीक लगे तब दे देना। मैं इन दो पिक्चरों के लिए हकदार हूं। मैंने दूसरी फिल्मों में भी अच्छा काम किया है। अगर आपके पास वक्त हो तो देख लीजिएगा 'आप की कसम' और 'रोटी' में भी मैंने अच्छी काम किया है। आप तय करें कि मैं इनमें से कौन सी परफॉर्मेंस के लिए हकदार हूं। मुझे पहले ही बता देना। मैं लंदन में रहती हूं। आपको कुछ बुरा लगा तो माफ कीजिए। अगर मैंने कोई की बदतमीजी की हो तो। नमस्कार।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article