बॉलीवुड

69th Filmfare Awards 2024: 'बेस्ट एक्टर' की ट्रॉफी के लिए Ranbir से Shahrukh तक में छिड़ी जंग, देखें लिस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 28, 2024, 11:33 AM IST

69th Filmfare Awards 2024: 28 जनवरी को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन गुजरात में होने वाला है। फैंस अवॉर्ड सेरेमनी के आगाज के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड के 'बेस्ट एक्टर मेल' के नॉमिनेशन में शाहरुख खान से लेकर रणबीर कपूर तक शामिल है। आइए जानते हैं किन एक्टर्स के बीच रेस चल रही हैं।

Image

shah Rukh khan, Ranbir Kapoor, Sunny Deol (Credit Pic: Instagram)

69th Filmfare Awards 2024: हिंदी सिनेमा के प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक फिल्मफेयर अवॉर्ड हैं। इस अवॉर्ड सेरेमनी में हिंदी सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस को सम्मानित किया जाता है। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इस अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड के सभी सितारे शामिल होंगे। अवॉर्ड फंक्शन कल यानी 28 जनवरी को गुजरात में होने वाला है। आइए जानते हैं इस साल 69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में किन एक्टर्स को 'बेस्ट एक्टर मेल' के लिए नॉमिनेशन मिला है। इस लिस्ट में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से लेकर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) तक का नाम शामिल है।

शाहरुख खान- जवान (Shah Rukh Khan -Jawan)

शाहरुख खान की फिल्म जवान पिछले साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थीं। फिल्म में किंग खान के दमदार परफॉर्मेंस ने लोगों को हैरान कर दिया था। फिल्म का निर्देशन एटली ने किया था। फिल्म के लिए एक्टर ने बॉल्ड लुक भी लिया और बुजुर्ग भी बने। जवान में किंग खान की परफॉर्मेंस फुल पैसा वसूल थी। इसी के साथ ये नहीं भूलना चाहिए कि जवान साल 2023 की हाईएस्ट ग्रोसर हिंदी मूवी थी।

रणबीर कपूर- एनिमल (Ranbir Kapoor- Animal)

संदीप रेड्डी वांगा की वायलेंट एक्शन- ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म रणबीर के फिजिक्ल ट्रांसफॉर्मेशन ने लोगों को हैरान कर दिया था। एक्टर ने ऐसे बेटे का किरदार निभाया था जो हमेशा अपने पिता के प्यार के लिए तरसता रहा। जब बात उसके पिता की जान पर आई तो उसने सबसे दुश्मनी मोल ले ली। रणविजय के किरदार में रणबीर ने जान फूंक दी। उनके काम की जितनी तारीफ करें उतनी कम है।

शाहरुख खान -डंकी (Shah Rukh Khan- Dunki)

शाहरुख खान को डंकी के लिए बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला है। राजकुमार हिरानी की फिल्म में किंग खान ने अपनी वर्स्टाइल एक्टिंग का सबूत दिया है। एक्टर ने हार्डी के रोल में दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। इस फिल्म में एक्टर ने अपनी जवानी से लेकर बुढ़ापे तक का रोल निभाया है।

सनी देओल -गदर 2 (Sunny Deol- Gadar 2)

सनी देओल ने अपने आइकॉनिक रोल तारा सिंह के किरदार से पर्दे पर वापसी की। एक्टर की दमदार परफॉर्मेंस ने हर किसी का दिल जीत लिया। तारा सिंह का किरदार पर्दे पर फिर से वहीं जादू बिखरने में कामयाब रहा। 22 साल बाद भी तारा सिंह के रोल में सनी पजी ने महफिल लूट ली। फिल्म में उनके दमदार डायलॉग ने फैंस का दिल जीत लिया।

रणवीर सिंह- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Ranveer Singh- Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani)

साल 2023 में जहां एक्शन फिल्मों का बोलबाल रहा। इस बीच करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने लोगों को जमकर एंटरटेन किया। फिल्म में रणवीर ने रॉकी रंधावा के रोल को बखूबी पर्दे पर उतारा। करण की फिल्म में रणवीर कई रुढ़िवादी सोच को तोड़ते हुए नजर आए।

विक्की कौशल- सैम बहादुर (Vicky Kaushal- Sam Bahadur)

सैम बहादुर में विक्की ने फील्ड मार्शल सैम मानेक्शॉ का किरदार निभाया था। एक्टर ने हमेशा की तरह अपनी एक्टिंग से लोगों को हैरान कर दिया। सैम मानेक्शा के रोल में विक्की ने जान फूंक दी। मेघना गुलजार ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। इनमें से कौन सा कलाकार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतता है। ये तो 28 जनवरी को ही पता चलेगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article