बॉलीवुड

Love And War में विक्की कौशल नहीं Ranveer Singh थे संजय लीला भंसाली की पहली पसंद, जानें क्यों नहीं बनी बात?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 27, 2024, 02:36 PM IST

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म लव एंड वार (Love And War) को लेकर बज बना हुआ है। फिल्म की कहानी लव ट्राएंगल पर आधारित है। फिल्म में विक्की का किरदार का पहले रणवीर सिंह को ऑफर हुआ था। आइए जानते हैं फिर क्यों नहीं बनी संजय और रणवीर के बीच बात।

Image

ranveer singh and sanjay leela bhansali (credit pic: instagram)

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर्स में गिने जाते हैं। उनकी फिल्मों के रिलीज होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार होता है। निर्देशक ने अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वार (Love And War) की अनाउंसमेंट कर दी है। लव एंड वार में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) मुख्य भूमिका में हैं।स्टार कास्ट के ऐलान के बाद से फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। संजय हमेशा से राज कपूर की फिल्म संगम का रीमेक बनाना चाहते थे। ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है।

संगम में राज कपूर ने एक सैनिक का किरदार निभाया था। फिल्म एक लव ट्राएंगल थी। संजय ने अपनी फिल्म में राज कपूर के पोते रणबीर को कास्ट किया है जो राज कपूर का रोल निभाएंगे।

रणवीर को साइन करना चाहते थे संजय

फिल्म में उनकी पत्नी आलिया भट्ट वैजयंती माला का रोल प्ले करेंगी। राजेंद्र कुमार का रोल विक्की कौशल निभाएंगे। विक्की से पहले संजय ने इस किरदार के लिए रणवीर सिंह को अप्रोच किया था। एक्टर ने इस रोल को करने से मना कर दिया। संजय और रणवीर ने साथ में रामलीला, पद्मावत और बाजीराव मस्तानी में साथ काम किया था। ये तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। रणवीर के मना करने के बाद ये रोल विक्की को मिला। ओरीजिनल संगम में भी राज कपूर ने राजेंद्र कुमार से पहले इस रोल के लिए दिलीप कुमार को अप्रोच किया था। दिलीप साब ने इस रोल को रिजेक्ट कर दिया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article