धुरंधर के मेकर्स के दोनों हाथों में लड्डू, बॉक्स ऑफिस पर गरजने के बाद OTT डील से छापे इतने करोड़

Dhurandhar OTT Rights: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने चंद दिनों में ही वर्ल्डवाइड 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस बीच फिल्म धुरंधर को लेकर एक अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक धुरंधर के ओटीटी राइट्स करोड़ों में बिके हैं।

Dhurandhar OTT Rights: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया है कि सभी लोग दंग रह गए हैं। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन इन सभी ने जबरदस्त एक्टिंग की है। यही वजह है कि लोग सिनेमाघरों की तरफ खींचे चले आ रहे हैं। इस बीच फिल्म धुरंधर को लेकर एक अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो धुरंधर के ओटीटी राइट्स करोड़ों में बिक गए है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

dhurandhar ott rights

pic credit- dhurandhar movie

ओटीटी डील से छापे इतने करोड़

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने खूब पसंद किया है। आदित्य धर के डायरेक्शन वाली इस स्पाई थ्रिलर की तारीफ में बॉलीवुड के कई सितारे भी जुड़ गए हैं। अभी तक मेकर्स ने ओटीटी रिलीज डेट नहीं बताई, लेकिन फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पार्ट्स के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स को 130 करोड़ रुपये में बिके हैं यानी हर पार्ट के करीब 65 करोड़। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि नेटफ्लिक्स पर फिल्म धुरंधर 30 जनवरी को रिलीज हो सकती है। हालांकि अभी मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

End of Feed