बॉलीवुड

30 करोड़ के फ्रॉड केस में अरेस्ट हुई विक्रम भट्ट की पत्नी, दोनों की आज उदयपुर कोर्ट में होगी पेशी

Vikram Bhatt 30 Crore Fraud Case : विक्रम भट्ट को उदयपुर पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में आज उनकी पेशी होनी, विक्रम के साथ-साथ उनकी पत्नी ने भी हिरासत में लिया है। जब पुलिस श्वेतांबरी को लेने आई तो वह कैमरे से चेहरा छिपाती नजर आईं।

Image

Vikram Bhatt 30 Crore Fraud Case

Vikram Bhatt 30 Crore Fraud Case: फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट ( Vikram Bhatt) इन दिनों परेशानी में घिरे हुए हैं। उन पर 30 करोड़ के फ्रॉड का आरोप लगा है। इस मामले में अब उनकी पत्नी श्वेतांबरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एक वीडियो में विक्रम भट्ट की पत्नी पुलिस के साथ नजर आ रही है और कैमरे से अपना मुंह छिपा रही है। 30 करोड़ के कथित फ्रॉड मामले में मुंबई से गिरफ्तार किए गए फिल्ममेकर विक्रम भट्ट को सोमवार रात पुलिस उदयपुर लेकर पहुंची। उनकी पत्नी श्वेतांबरी भी पुलिस के साथ दिखाई दीं। पुलिस ने दोनों को गुरुवार तक ट्रांजिट रिमांड पर लिया है और आज दोपहर करीब 2 बजे उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जांच अधिकारी DSP छगन पुरोहित ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि , “हमने दोनों आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार कर उदयपुर लाया है। अब आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।”इस बीच सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी कैमरों से अपना चेहरा छुपाते नज़र आए।

क्या है पूरा मामला?

शिकायत के मुताबिक, इंदिरा IVF के फाउंडर डॉ. अजय मुर्डिया को भट्ट ने एक फिल्म प्रोजेक्ट में 30 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने के लिए मनाया था। दावा किया गया कि इस प्रोजेक्ट से करीब 200 करोड़ का मुनाफा होगा। FIR में यह भी कहा गया कि यह फिल्म डॉ. मुर्डिया की दिवंगत पत्नी पर आधारित एक बायोपिक के रूप में दिखाई गई थी।

विक्रम भट्ट ने लगाए गए आरोपों से किया इनकार

विक्रम भट्ट ने इन आरोपों को गलत बताया है। ANI से बातचीत में उन्होंने कहा,“मैंने पूरी FIR पढ़ी है। मुझे लगता है कि राजस्थान पुलिस को गुमराह किया गया है। मुझे पहले बताया गया था कि यह सिर्फ एक NC (नॉन-कॉग्निज़ेबल) है, लेकिन बाद में पता चला कि FIR दर्ज की गई है।” उन्होंने यह भी कहा, “मेरे पास न कोई नोटिस आया, न कोई लेटर, न कोई आधिकारिक जानकारी। यह कहना कि मैंने 200 करोड़ के लालच में 30 करोड़ का स्कैम कियाअगर ऐसा कहा गया है, तो उनके पास कोई डॉक्यूमेंट या पेपरवर्क होगा। वरना पुलिस ऐसे मामला दर्ज नहीं करती। अगर ऐसा पेपरवर्क है, तो वह नकली होगा, क्योंकि ये आरोप सच नहीं हो सकते।” फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आज कोर्ट में पेशी के बाद अगली कार्रवाई तय होगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article