बॉलीवुड

Don 3: इस वजह से बार-बार पोस्टपोन हो रही है रणवीर सिंह-कियारा आडवाणी की फिल्म, फरहान अख्तर हैं कारण

Don 3: फरहान अख्तर ने अपनी अगली डायरेक्टोरियल फिल्म डॉन 3 को अनाउंस कर दिया है। फिल्म में रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म अभी तक ऑन फ्लोर भी नहीं जा पाई है और बार बार पोस्टपोन हो रही है। यहां इसकी वजह पर नजर डालते हैं।

Image

Don 3 UPDATE! Farhan Akhtar POSTPONES Ranveer Singh, Kiara Advani Starrer's Shoot: Report

Ranveer Singh and Kiara Advani's Don 3: बॉलीवुड फिल्ममेकर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 120 बहादुर को अनाउंस किया है। इस फिल्म के जरिए अब फरहान काफी समय बाद एक्टिंग करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से पहले फरहान ने अपनी अगली डायरेक्टोरियल फिल्म डॉन 3 (Don 3) को अनाउंस कर दिया है। जिसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म अभी तक ऑन फ्लोर भी नहीं जा पाई है और बार बार पोस्टपोन हो रही है। रणवीर की डॉन 3 की शूटिंग शुरुआत में अगस्त 2023 में शुरू होने वाली थी, लेकिन फिल्म की शूटिंग को जनवरी 2025 तक बढ़ा दिया गया। अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म 120 बहादुर की वजह से ही डॉन 3 के शेड्यूल को आगे बढ़ा दिया गया है। यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध पर बेस्ड होने वाली है, जिसका पोस्टर बीते दिन ही आउट हुआ है। यह भी पढ़ें- Devara Song Daavudi: Janhvi Kapoor के डांस पर फिदा हुए रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, बोले- 'अप्सरा हो तुम या कोई

Don 3 के शेड्यूल में देरी की वजह है फरहान अख्तर

अब न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार फरहान अख्तर अपनी फिल्म 120 बहादुर की शूटिंग के लिए अपनी डेट्स दे चुके हैं। इसी वजह से वह डॉन 3 की शूटिंग को शुरू नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि अगले साल की शुरुआत तक फिल्म ऑन फ्लोर जा सकती है। अभी तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी कोई ऑफिशियल जानकारी फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने शेयर नहीं की है। डॉन 3 में फरहान अख्तर ने शाहरुख खान को रिप्लेस कर दिया है। जिसके बाद फैंस ने कास्टिंग को लेकर काफी नाराजगी भी व्यक्त की थी।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article