मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर Deepika Padukone और Ranveer Singh हाथों में हाथ डाले आए नजर, लोगों ने कहा 'सो ब्यूटीफुल...'

Ranveer-Deepika At Mumbai Private Airport: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोक्रप्रिय जोड़ी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को हाल ही में एक इवेंट अटेंड करने के बाद हाथों में हाथ डाले मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया। दोनों की जोड़ी देख फैन्स तारीफ कर रहे हैं।

Ranveer Singh-Deepika Padukone At Mumbai Private Airport: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। शनिवार की रात इस जोड़ी को मुंबई के एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले देखा गया। बताया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका एक इवेंट अटेंड करने के बाद साथ में मुंबई लौटे हैं। वीडियो में दोनों को साथ में खुश देखने के बाद अब फैन्स भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए रणवीर सिंह को पत्नी दीपिका पादुकोण का हाथ पकड़े हुए देखा गया।

Ranveer Singh and Deepika Padukone

वीडियो में दीपिका पादुकोण सफेद रंग के एम्ब्रोइडरी वाले सलवार सूट में नजर आईं, जिसे उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ पेयर किया है। दूसरी ओर रणवीर सिंह नए स्ट्रेट हेयरस्टाइल के साथ दिए। उन्हें काले कुर्ता और पायजामा में देखा गया था, जिसे उन्होंने एक मैचिंग शॉल के साथ पेयर किया। दोनों बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं।

End of Feed