बॉलीवुड

Singham Again: अजय देवगन ने शेयर किया Akshay Kumar का फर्स्ट लुक, हेलिकॉप्टर से छलांग लगाते आए नजर

Akshay Kumar's First Look From Singham Again: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) ने कुछ देर पहले अपने सोशल मीडिया पर अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। पोस्टर में अक्षय कुमार हेलिकॉप्टर से छलांग लगाते नजर आ रहे हैं।

Image

Ajay Devgn and Akshay Kumar

Akshay Kumar's First Look From Singham Again: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्दशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) की शूटिंग इन दिनों जोरों-शोरों से चल रही है। बीते कुछ दिनों में मेकर्स फिल्म से सभी एक्टर्स के फर्स्ट लुक्स सोशल मीडिया पर शेयर कर फैन्स की बेताबी को बड़ा रहे हैं। इस ट्रेंड को जारी रखते हुए अब अजय देवगन (Ajay Devgn) ने भी फिल्म 'सिंघम अगेन' से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। अभिनेता इस नए पोस्टर में हेलिकॉप्टर से छलांग लगाते दिखाई दे रहे हैं। फैन्स को अक्षय कुमार का ये अंदाज काफी पसाद आया है।

अजय देवगन ने फिल्म 'सिंघम अगेन' से अक्षय कुमार शानदार लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मना किया फिर भी हेलिकॉप्टर से ही आया मेरा दोस्त सूर्यवंशी।' अक्षय कुमार के लुक देखने के बाद एक यूजर ने अजय देवगन के लिए लिखा, 'सर अक्षय हेलिकॉप्टर से एंट्री रहे हैं तो आप डबल हेलिकॉप्टर पे खड़े होकर एंट्री लो।' अक्षय कुमार को हेलिकॉप्टर से छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है और उनके दोनों हाथों में बंदूक नजर आ रही है।

बात दें रोहित शेट्टी 'सिंघम' फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट का भी निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अर्जुन कपूर भी हैं। अभिनेता को 'सिंघम अगेन' में विलेन के रोल में देखा जाएगा। ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article