Randeep Hooda Marriage: वीर सावरकर अभिनेता रणदीप हुड्डा ( Randeep Hooda) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक्टर अपनी तथाकथित गर्लफ्रेंड लीन ( Lin Laishram) से इसी महीने शादी करने वाले हैं। हालांकि यह शादी बहुत प्राइवेट होने वाली हैं। सोशल मीडिया से दूर रहने वाले एक्टर अपनी शादी को बेहद प्राइवेट तरीके से परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में करने वाले हैं। खबरें हैं कि इसी महीने के आखिर में कपल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वीर सावरकर के लिए चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के लिए स्टार ने 26 किलो वजन घटाया है, अब एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेता चर्चा में आ गए हैं। रणदीप हुड्डा जल्द ही शादी करने वाले हैं। वह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी करने वाले हैं। यह शादी मुंबई में न होकर बल्कि बेहद प्राइवेट होने वाली है। स्टार शादी के बाद इसकी जानकारी साझा करेंगे।
गौर करने वाली बात है कि हाल ही में रणदीप और लिन ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते नजर आते हैं। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो रणदीप अगली फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर में नजर आएंगे। जिसमें वह मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म निर्देशक के रूप में रणदीप की पहली फिल्म है। दिलचस्प बात यह है कि इस भूमिका के लिए उन्होंने अतिरिक्त मेहनत की और फिल्म के लिए 26 किलो वजन भी कम किया था।
