दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह का क्यूट वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- Deepveer के प्यार को नजर न लगे

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 29, 2023, 01:20 PM IST

Deepika Padukone and Ranveer Singh: करण जौहर ने फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की सक्सेस पार्टी रखी थी। इस पार्टी में रणवीर, आलिया, दीपिका, अयान समेत कई स्टार्स नजर आए। पार्टी के बाद रणवीर और दीपिका का क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिया है।

Deepika Padukone and Ranveer Singh: फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने घर पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की सक्सेस पार्टी रखी थी। इस पार्टी में रणवीर और दीपिका पादुकोण भी पहुंचे थे। दोनों अपनी अलग-अलग कार से करण के घर पहुंचे थे। करण की पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दीपिका और रणवीर गाड़ी में साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

वीडियो में रणवीर दीपिका के साथ गाड़ी में बैठे दिखाई दे रहे हैं। रणवीर की बातें सुनकर दीपिका मुस्कुराने लगती है। कपल के वीडियो पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि रणवीर और दीपिका को किसी से मतलब नहीं है। कुछ लोगों दीपिका की खूबसूरती की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

End of Feed