Rani Mukherjee's Mardaani 3: मर्दानी 3 आने वाली है। इस खबर ने रानी मुखर्जी और मर्दानी फ्रेचाइंजी के फैंस को खुश कर दिया है। यशराज फिल्म्स ने आज मर्दानी फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। आज मर्दानी फिल्म को लेकर हुए 10 साल पूरे हो गए हैं, इसे साल 2014 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया गया था। मर्दानी और मर्दानी 2 के कुछ स्पेशल सीन्स के साथ एक वीडियो प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट किया है, जिसमें फ्रेचाइजी को इतना प्यार देने के लिए फैंस का शुक्रिया भी किया है।इस वीडियो के आखिर में प्रोडक्शन हाउस ने रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 3 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी है। जिसका मतलब यह है कि अब रानी अपनी पुलिस यूनिफॉर्म पहनकर एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में नजर आने वाली हैं। एक नए केस के साथ फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए एक्ट्रेस एक दम तैयार हैं।
YRF Confirms Mardaani 3 in official Announcement
यह भी पढ़ें- Prabhas को जोकर बुलाने वाले Arshad Warsi पर सुपरस्टार Nani ने मारा ताना, बोले- 'उन्हें लाइमलाइट मिल गई और..'
लौटने वाली है शिवानी शिवाजी रॉय
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मर्दानी के 10 साल और अगले चैप्टर का इंतजार... आज जांबाज, साहसी पुलिसकर्मी शिवानी शिवाजी रॉय और मर्दानी का जश्न मना रहे हैं। हमारी फेवरेट फ्रेंचाइजी के लिए एक दशक के प्यार और सराहना के लिए धन्यवाद। हम प्रेरित हैं... फिर से... आपका धन्यवाद। #10YearsOfMardaani।' इस अनाउंसमेंट के बाद अब फैंस को मर्दानी 3 का इंतजार नहीं हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म साल 2025 में ऑन फ्लोर जाने वाली है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
