बॉलीवुड

'स्त्री 3' पर Abhishek Banerjee ने दिया बड़ा अपडेट, बोले 'स्क्रिप्ट तैयार है और ये 'स्त्री 2' से भी ज्यादा मजेदार...'

Abhishek Banerjee on Stree 3: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने अब 'स्त्री 2' की धांसू सक्सेस के बाद इसके तीसरे पार्ट यानी 'स्त्री 3' पर चर्चा की है। अभिषेक ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट काफी हद तक तैयार है।

Image

Abhishek Banerjee on Stree 3

Abhishek Banerjee on Stree 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) को चारोंओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दुनिया भर में फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है। 15 अगस्त के ये मूवी रिलीज हुई थी। 'स्त्री 2' को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए अब एक हफ्ता हो गया है और फिल्म ने 250 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। अब यह मूवी 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर आगे बढ़ रही है। 'स्त्री 2' की अपार सफलता के बाद अब 'स्त्री 2' में जना का किरदार निभा रहे अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने 'स्त्री 3' (Stree 3) बनाने को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

द इंडियन एक्सप्रेस के साथ बात करते हुए मैडॉक सुपरनेचुरल यूनिवर्स में 'जना' का किरदार निभा रहे एक्टर अभिषेक बनर्जी ने 'स्त्री 3' पर बड़ा अपडेट साझा किया। अभिषेक ने बताया कि तीसरे पार्ट को बनने में थोड़ा समय लग लगता है लेकिन इसमें 'स्त्री 2' जितना समय नहीं लगेगा। अभिषेक ने यह कन्फर्म कर दिया है कि 'स्त्री 3' को बनने में 6 साल नहीं लगेंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म के कुछ पार्ट्स की स्क्रिप्ट रेडी है। यह और भी मजेदार होने वाली हैं। एक एक्टर होने के नाते अभिषेक बनर्जी सेट पर वापसी जाने के लिए बेताब हैं।

अभिषेक बनर्जी की बात करें तो अभिनेता 'स्त्री 2' के अलावा जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म 'वेदा' में भी लीड रोल निभा रहे हैं। उनकी दोनों ही फिल्में 15 अगस्त के दिन ही रिलीज हुई हैं। 'स्त्री 2' में पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म वरुण धवन और अक्षय कुमार ने भी स्पेशल अपीयरेंस किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article