'कुछ कुछ होता है' का ऑफर एक्सेप्ट करने से पहले इस बात से डर रही थी रानी मुखर्जी, करण जौहर ने दूर की थी टेंशन

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 3, 2025, 09:12 AM IST

Rani Mukerji on Kuch Kuch Hota Hai: एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान रानी मुखर्जी ने अपनी सुपरहिट फिल्म कुछ कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai) में अपने रोल को लेकर चुप्पी तोड़ी। एक्ट्रेस ने कहा कि...

Rani Mukerji on Kuch Kuch Hota Hai: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मर्दानी 3 (Mardaani 3) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। रानी मुखर्जी की इस फिल्म से जुड़े अब कई अपडेट सामने आ चुके हैं। इस फिल्म के टीजर और पोस्टर को लोगों ने काफी पसंद किया। इन सब के बीच रानी मुखर्जी का नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान रानी मुखर्जी अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ फिल्मों को लेकर भी बड़े खुलासे करती नजर आई। इस दौरान रानी मुखर्जी ने अपनी सुपरहिट फिल्म कुछ कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai) को लेकर एक बयान दिया, जिसने सबको हैरान कर दिया। तो चलिए जानते हैं रानी मुखर्जी ने ऐसा क्या बोला है जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Rani Mukerji on Kuch Kuch Hota Hai

Image Source: Kuch Kuch Hota Hai Movie

रानी मुखर्जी ने 'कुछ कुछ होता है' को लेकर कही ये बात

रानी मुखर्जी अपनी सुपरहिट फिल्म कुछ कुछ होता है को लेकर एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह रानी मुखर्जी का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। रानी मुखर्जी ने हाल ही में एएनआई (ANI) को दिए एक इंटरव्यू में 'कुछ कुछ होता है' को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि जब करण जौहर (Karan Johar) ने उन्हें इस फिल्म की कहानी सुनाई, तो उनकी पैशन और क्लैरिटी देखकर रानी दंग रह गई थीं। रानी ने कहा, 'करण ने इतने जोश और साफगोई से कहानी सुनाई कि मुझे तभी यकीन हो गया था कि ये डायरेक्टर इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाएगा। उनकी नरेशन में इतनी सच्चाई और स्पष्टता थी।' लेकिन इतनी शानदार नरेशन के बावजूद रानी को अपने रोल को लेकर थोड़ा डर था। आखिरकार फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और काजोल (Kajol) जैसे सुपरहिट जोड़ी वाले सितारे जो थे, जिन्होंने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ) के बाद धूम मचा रखी थी। रानी मुखर्जी ने करण से पूछा, 'क्या आप सचमुच मुझे ये रोल देना चाहते हैं?' उन्हें लगता था कि शायद उनका किरदार इन बड़े सितारों की चमक में कहीं दब न जाए। लेकिन करण ने बड़े कॉन्फिडेंस से जवाब दिया, 'बस मुझ पर छोड़ दो।' और यही बात फिल्म के मशहूर डायलॉग 'लीव इट टू टीना' से भी दिखती है। करण जौहर ने रानी मुखर्जी को भरोसा दिलाया कि वो चिंता न करें, वो सब संभाल लेंगे।

End of Feed