सालों बाद आमिर खान संग नजर आईं रानी मुखर्जी, Ira-Nupur Shikhare को दिया आशीर्वाद

Ira Khan Share Aamir Khan Unseen Photos: आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अभी हाल ही में मिस्टर परफेक्शनिस्ट और रानी मुखर्जी की कुछ फोटोज शोयर की हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे।

Ira Khan Share Aamir Khan Unseen Photos: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) अभी हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में नजर आए थे। आमिर खान के इस शो से एक के बाद एक वीडियो जमकर वायरल हुए। आमिर खान के इन वीडियो को उनके फैंस ने काफी पसंद भी किया। इसी बीच अब आमिर खान की कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिसे उनकी बेटी आयरा खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। आमिर खान इन तस्वीरों में बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस के संग नजर आ रहे हैं। आमिर खान की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे।

Ira Khan Share Aamir Khan Unseen Photos

instagram

रानी मुखर्जी संग नजर आए आमिर खान

आमिर खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इसी बीच मिस्टर परफेक्शनिस्ट की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में आमिर खान बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के साथ नजर आ रहे हैं। आमिर खान और रानी मुखर्जी को साथ देखने के फैंस गदगद हो उठे। आपको बता दें आमिर खान और रानी मुखर्जी को काफी लंबे समय के बाद एक साथ देखा गया है। आमिर खान और रानी मुखर्जी की इन तस्वीरों को मिस्टर परफेक्शनिस्ट की बेटी आयरा खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। आयरा खान द्वारा इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई इन तस्वीरों को फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।

End of Feed