Housefull 5 Shooting Start Date: फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल फ्रैन्चाइज़ को लेकर कोई ना कोई खबर आती रहती हैं, सिर्फ यही नहीं फिल्म स्टारकास्ट भी सुर्खियों में रहती है। इसी के साथ मेकर्स ने फैसला कर लिया है की फिल्म का पांचवां भाग भी आने वाला है, जिसकी स्क्रिप्ट और कास्ट फाइनल हो चुकी है। ऐसे में अब खबर आई है साल 2024 के इस महीने से शूटिंग शुरू होने वाली है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म कब, कहाँ और किन एक्टर्स संग शुरू होने जा रही है।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) की शूटिंग साल 2024 के अगस्त महीने में शुरू होगी। इसी के साथ यूके में फिल्म की पहली भाग की शूटिंग शुरू होगी बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) के साथ होगी। फिलहाल अभी फिल्म की कास्टिंग जारी है लेकिन दो बड़े चेहरे पहले से ही लिस्ट में हैं। कहा जा रहा है की हाउसफुल 5 को बजट, कास्टिंग और कंटेंट के मोर्चे पर सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी माना जा रहा है।
हाउसफुल की शूटिंग क्रूज में होने वाली है 45 दिनों के लिए जिसके चलते मेकर्स को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रह है। इसी के साथ बात दें की हाउसफुल बॉलीवुड की पांचवें भाग तक पहुंचने वाली पहली फ्रेंचाइजी है। हाउसफुल 5 6 जून, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि देखना दिलचस्प होगा की क्या फिल्म बड़े परदे पर धमाल मचा पाएगी या नहीं।
