बॉलीवुड

Ranbir Kapoor की 'रामायण' में कैकेयी का किरदार निभाने पर Lara Datta ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'कौन ऐसी नहीं करना चाहेगा...'

Lara Datta on Kaikeyi Role in Ramayana: काफी समय से अफवाहें थीं कि नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रणबीर कपूर की नई फिल्म 'रामायण' में लारा दत्ता को कैकेयी की भूमिका ऑफर हुई है। अब इन खबरों पर लारा दत्ता ने बड़ा रिएक्शन देते हुए बताया कि वो क्या किरदार निभा रही हैं।

Image

Lara Dutta on Ramayan

Lara Datta on Kaikeyi Role in Ramayana: कुछ दिनों पहले नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' (Ramayana) के सेट से लारा दत्ता (Lara Datta) और अरुण गोविल (Arun Govil) की कई पिक्स सामने आई थीं। दोनों स्टार्स के लुक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। जूम टीवी के हाथ लगी इन पिक्स में लारा दत्ता और अरुण गोविल को उनके करैक्टर में देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरुण गोविल फिल्म 'रामायण' में राजा दशरथ और लारा दत्ता माता कैकेयी के रोल में दिखाई देंगी। रणबीर कपूर की 'रामायण' में कैकेयी का किरदार निभाने पर अब लारा दत्ता ने अपनी जुबान खोल दी है।

इंडियन एक्सप्रेस.कॉम से बात करते हुए लारा दत्ता ने अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में कैकेयी की भूमिका निभाने की अफवाहों पर बड़ा रिएक्शन दिया है। लारा दत्ता ने कहा, 'मैं भी इस तरह की अफवाहें सुन रही हूं। मुझे भी उनके बारे में पढ़ना और सुनना पसंद है। कौन 'रामायण' जैसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहेगा?' लारा दत्ता ने यहां तक कहा कि उन्हें शूर्पणखा और मंदोदरी जैसी किरदार ऑफर हुए हैं और वो सभी को निभा रही हैं। लारा दत्ता ने यह कन्फर्म नहीं किया है कि वो कौनसा किरदार निभा रही हैं।

बता दें फिल्म 'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका में देखा जाएगा। वहीं दूसरी ओर माता सीता के रोल के लिए मेकर्स ने साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी को चुना है। फिल्म में यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article