ठंडे बस्ते में गई रणदीप हुड्डा की लाल रंग 2!! दूसरे पार्ट के लेट होने की ये बताई वजह

Randeep Hooda talk about Laal Rang 2 : रणदीप हुड्डा की फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। उनकी फिल्में फैंस के दिल में घर कर जाती हैं। काफी समय से उनकी लाल रंग पार्ट 2 का इंतजार हो रहा है। अब अभिनेता ने इसपर अपडेट दी है।

Randeep Hooda talk about Laal Rang 2: बॉलीवुड के शानदार एक्टर में से एक रणदीप हुड्डा ( Randeep Hooda) अक्सर अपनी फिल्मों से फैंस को हैरत में डाल देते हैं। अभिनेता की कुछ फिल्में हैं जो आज भी दर्शकों के दिलों में अलग छाप छोड़ती हैं। फिर चाहे बात हो रंग रसिया की या लाल रंग की। ये अलग जॉनर की ही फिल्में उन्हें औरों से अलग बनाती हैं। लाल रंग, रणदीप हुड्डा की ऐसी फिल्म है, जिसके गाने से लेकर डायलॉग सब फेमस हुए थे। जब यह फिल्म आई इसे खूब पसंद किया गया था। साथ ही फिल्म चलने के बाद रणदीप ने दर्शकों को इसके पार्ट 2 लाने का भी वादा किया था। बाद में पार्ट 2 की ये कहानी कहीं छिप गई, अब एकबार फिर से रणदीप हुड्डा ने लाल रंग के पार्ट 2 पर बात की है।

Randeep Hooda talk about Laal Rang 2

Image Source: Randeep Hooda Instagram

हाल ही में एचटी सिटी के साथ बातचीत में अभिनेता रणदीप हुड्डा ने फिल्म लाल रंग 2 पर बात की। एक्टर की इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं फैंस को उन्होंने देरी होने की वजह बताई। रणदीप हुड्डा ( Randeep Hooda) ने कहा, "यह मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। मैं यह फिल्म करना पसंद करूंगा, लेकिन आधे-अधूरे मन से नहीं, न ही उस तरह जैसे हमने पहले भाग की शूटिंग की थी। हम उचित साझेदारों की तलाश में हैं जो हमारे साथ आएं और पहले भाग के साथ न्याय करें, जो किसी कल्ट से कम नहीं है।" बता दें कि 2016 में रणदीप हुड्डा और सैयद अहमद ने लाल 2( Laal Rang 2) रंग की घोषणा की थी। उसके बाद फिल्म का कोई जिक्र देखने को नहीं मिला।

End of Feed