साईंबाबा फेम Sudhir Dalvi के इलाज के लिए परिवार ने मांगी ₹15 लाख की मदद, रणबीर कपूर की बहन ने की सहायता

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 29, 2025, 08:29 PM IST

Sudhir Dalvi Treatment News: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार सुधीर दलवी (Sudhir Dalvi) से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। 'शिरडी के साईं बाबा' (Shirdi Ke Sai Baba) फेम सुधीर दलवी के परिवार ने एक्टर के इलाज के लिए मदद की मांग की है। इस इलाज में मदद के लिए इस सुपरस्टार की बहन ने हाथ आगे बढ़ाया है।

Sudhir Dalvi Treatment News: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के फेमस स्टार सुधीर दलवी (Sudhir Dalvi), जिन्हें हम सब 'शिरडी के साईं बाबा' (Shirdi Ke Sai Baba) के रोल से जानते हैं, उनकी हालत क्रिटिकल हो गई है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। इस खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुधीर दलवी 8 अक्टूबर 2025 से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं और सीवियर सेप्सिस यानी जानलेवा इंफेक्शन से जूझ रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उनके परिवार ने मदद की मांग की है। इसके इलाज के लिए परिवार ने 15 लाख रुपये तक की सहायता मांगी है। जिसके लिए इस सुपरस्टार की बहन ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

Sudhir Dalvi Treatment News

Image Source: IMDb

सुधीर दलवी की इस एक्टर की बहन ने की मदद

एक्टर सुधीर दलवी एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह सुधीर दलवी की तबीयत है जो इन दिनों काफी खराब है। इसके इजाल के लिए एक्टर को लीलावती हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। इसके बाद खबर आई कि परिवार को इलाज के लिए 15 लाख रुपये की सहायता की मांग की है। ये अपील वायरल हो गई और इंडस्ट्री के कई नामों ने सपोर्ट किया। लेकिन सबसे खास रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) का। रिद्धिमा ने फौरन दान किया और इंस्टाग्राम पर लिखा, 'डन , स्पीडली रिकवर हो जाओ सर।' इसके बाद से रिद्धिमा कपूर साहनी सोशल मीडिया पर छा गई हैं। रिद्धिमा कपूर साहनी की खूब तारीफ की जा रही है। तो वहीं कुछ यूजर्स रिद्धिमा कपूर साहनी को ट्रोल भी करते हुए नजर आए। जिसका रिद्धिमा कपूर साहनी ने जबाव देते हुए कहा कि 'लाइफ में सब कुछ ऑप्टिक्स के बारे में नहीं होता। किसी की मदद करना, चाहे जितनी भी हो, सबसे बड़ा आशीर्वाद है।'

End of Feed