'Ramayana' में भगवान राम का किरदार निभाने पर डर रहे थे Ranbir Kapoor, किया बड़ा खुलासा

Ranbir Kapoor on Rama Role in Ramayana: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने हाल ही में बताया कि जब उन्हें 'रामायण' मूवी में भगवान राम का रोल ऑफर हुआ था तो उन्हें खुद पर यकीन नहीं था।

Ranbir Kapoor on Rama Role in Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर कई महीनों से लगातार अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर छाए हुए हैं। यह फिल्म रणबीर कपूर के फैन्स के लिए बेहद खास होने वाली है। फिल्म में उन्हें भगवान राम के किरदार में देखने के लिए हर कोई बेताब हैं। एक तरफ फैन्स उन्हें इस किरदार में देखने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाते समय रणबीर कपूर को 'शक और डर' महसूस हो रहा था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:'उन्होंने हार मान ली थी'- Udit Narayan के वायरल किस विवाद पर Abhijeet Bhattacharya ने तोड़ी चुप्पी)

Ranbir Kapoor on Rama Role in Ramayana

'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने पर बोले रणबीर कपूर

भगवान राम का किरदार निभाने पर बोले रणबीर कपूर

बीते दिन यानी गुरुवार को रणबीर कपूर अपने को-स्टार यश, डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के साथ सैन डिएगो कॉमिक कॉन में 'रामायण' पैनल में शामिल हुए। इवेंट के दौरान जब उनसे पूछा गया कि भगवान राम के किरदार को निभाकर वो कैसा फील कर रहे हैं। रणबीर कपूर ने कहा, 'मुझे जब यह मूवी ऑफर हुई तो मेरे अंदर एक डर था। मुझे खुद पर शक था कि मैं यह रोल कर पाऊंगा? क्या मैं सच में इसके लायक हूं। जल्द ही मुझे समझा आ गया और मुझे लगा कि यह मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। यह मेरे लाइफटाइम का मौका होने के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'मुझे डायरेक्टर के साथ सोने...', Eva Grover ने आमिर खान के सौतेले भाई Hyder पर लगाए गंभीर आरोप)

रणबीर कपूर ने आगे कहा, 'रामायण हमारे मन में बस गई है। भगवान राम हजारों-लाखों लोगों की अंतरात्मा के रक्षक हैं और उन्हें 4000 साल से ज्यादा समय हो चुका है। वो साहस, करुणा, माफी, और सत्य के प्रतीक हैं। इतने बड़े किरदार को रिप्रेजेंट करने का मौका मिलना बहुत कठिन है।' हालांकि इस दौरान यश ने भी रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की और कहा कि इस दुनिया में कोई यह नहीं बोल सकता है कि मुझमें भगवान राम का किरदार निभाने की काबिलियत है। मगर रणबीर ने जो कहा, उससे सब कुछ साफ हो जाता है। वह एक शानदार एक्टर हैं। भगवान राम का रोल निभाना इतना आसान नहीं है। उन्होंने इस रोल के लिए बहुत मेहनत की है।

End of Feed