Ramayana motion poster out: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) को देखने के लिए भारत का हर एक शख्स बेताब है। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का पहला लुक शेयर किया था, जिसमें रणबीर कपूर और यश की थोड़ी सी झलक दिखाई दी। बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर, भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं यश, रावण का रोल निभाएंगे। इस बीच फिल्म रामायण का मोशन पोस्टर सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रिलीज हुआ रामायण का मोशन पोस्टर
नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस बीच मेकर्स ने रामायण का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसे देख फैंस मंत्रमुग्ध हो गए हैं। पोस्टर में रणबीर कपूर और यश की झलक दिखाई दे रही है। बता दें कि रामायण के वीएफएक्स पर मेकर्स तगड़ा खर्चा कर रहे हैं। नमित मल्होत्रा की 8 बार ऑस्कर विजेता स्टूडियो डबल नेगेटिव रामायण के शानदार विजुअल इफेक्ट्स बना रही है, जो कि वर्ल्ड क्लास साबित होगा। बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का पहला पार्ट नवंबर साल 2026 में रिलीज होगा। वहीं इसका दूसरा पार्ट साल 2027 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। फैंस रामायण के दोनों हिस्सों को देखने के लिए बेताब हैं।
रामायण में ये सितारे आएंगे नजर
बताते चलें कि रणबीर कपूर और यश के अलावा भी कई सितारे रामायण में दिखाई देंगे। साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता का रोल निभाएंगी। टीवी एक्टर रवि दुबे, लक्ष्मण बनेंगे तो वहीं एक्टर सनी देओल हुनमान जी के रोल में दिखाई देंगे। लोगों का ये मानना है कि फिल्म रामायण बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि मेकर्स लोगों की उम्मीद पर खरा उतर पाते है या नहीं।
