मर्यादा पुरुषोत्तम बनने के जिम में पसीना बहा रहे हैं Ranbir Kapoor, वायरल तस्वीर देख फैंस हुए उत्साहित

Ranbir Kapoor at Gym : अब रणबीर कपूर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि रणबीर अपनी फिल्म के लिए तैयारी कर रहे हैं। आपको दिखाते हैं ये तस्वीर

Ranbir Kapoor at Gym : रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। नितेश तिवारी( Nitesh Tiwari) की रामायण में रणबीर भगवान राम का किरदार करने वाले हैं। वहीं फैंस के बीच फिल्म की अपडेट को लेकर उत्साह बना रहता है। आए दिन फिल्म से जुड़ी कोई न कोई अपडेट आती रहती है। वहीं अब रणबीर कपूर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि रणबीर अपनी फिल्म के लिए तैयारी कर रहे हैं। आपको दिखाते हैं ये तस्वीर

Ranbir Kapoor at Gym

हाल ही में एक फिटनेस पेज ने रणबीर कपूर के हार्ड वर्कआउट सेशन की फोटो शेयर की है। इस पिक में रणबीर कपूर जमीन पर सिर और आसमान पर पैर करते हुए वर्कआउट कर रहे हैं। जैसे ही ये फोटो सामने आई फैंस के बीच चर्चा में बन गई। लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि एनिमल स्टार भगवान राम के किरदार के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यह फोटो आते ही इन्टरनेट पर छा गई। इससे पहले जब रणबीर क्लीन शेव में नजर आए थे तभी भी फैंस ने उनके इस लुक को रामायण का लुक कहा था। यह कितना सच है और कितना झूठ इसका पता तो तभी चलेगा जब मेकर्स फिल्म के घोषणा करेंगे।

End of Feed