Ramayana इवेंट में फिसली Ranbir Kapoor की जुबान, कही ऐसी बात; लोग बोले- गलत आदमी को राम बना दिया

Ranbir Kapoor Tongue Slipped During Event: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी जुबान फिसल गई। अपने वीडियो को लेकर रणबीर कपूर ट्रोल हो रहे हैं।

Ranbir Kapoor Tongue Slipped During Event: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की 'रामायण: पार्ट 1' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका अदा करेंगे। मूवी में उनके साथ साई पल्लवी माता सीता का रोल निभाएंगी तो वहीं साउथ के सुपरस्टार यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे। हाल ही में रणबीर कपूर 'रामायण' मूवी को लेकर कोलकाता में आयोजित हुए इवेंट का हिस्सा बने। वहां रणबीर कपूर ने दशहरा से जुड़ा बयान दिया। लेकिन स्टेज से बात करते हुए रणबीर कपूर की जुबान फिसल गई। उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया, जिसे लेकर अब लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 84 वर्षीय Amitabh Bachchan की अचानक बिगड़ी तबीयत! हेल्थ अपडेट देते हुए मांगी माफी

Ranbir Kapoor की फिसली जुबान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कोलकाता में आयोजित हुए इवेंट में दशहरा पर बात करते नजर आए। उन्होंने कहा, "दशहरा हमें एक बहुत खूबसूरत बात याद दिलाता है कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो। आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई की ही होगी।" रणबीर कपूर की इस स्पीच को देख कहा जा सकता है कि एक्टर कहना चाहते थे कि आखिर में जीत सच्चाई और अच्छाई की होगी, लेकिन इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई। रणबीर कपूर के वायरल वीडियोज पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff पर फायरिंग के अगले दिन इवेंट में पहुंचे Jackie Shroff, मिस्टर फैजू के रिसेप्शन में दिखीं बेटी कृष्णा

    End of Feed