Ranbir Kapoor Transformation for Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अप्कमींग फिल्म रामायण के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए एक्टर कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिसकी पहले एक वीडियो सामने आ चुकी है। फैंस और दर्शक फिल्म में रणबीर को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं, जिसके चलते हाल ही में एक तस्वीर सामने आई है। खुद रणबीर के ट्रेनर ने एक्टर की तस्वीर शेयर कर दिखाया की कैसे फिल्म के लिए उन्होंने एक धांसू ट्रांसफॉर्मेशन किया है, जिसे देख सभी के होश उढ़ गए हैं मानो।
तस्वीर में देखने को मिला की कैसे एनिमल के लिए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने वजन बढ़ाया था, लेकिन फिल्म रामायण (Ramayana) के लिए उन्होंने वजन घटाया। किरदार के हिसाब से एक्टर को काफी यंग दिखना है अपनी उम्र से ऐसे में वह इस चीज के लिए काफी तैयारी कर रहे हैं। उनके ट्रेनर ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा की यह सब तीन से अधिक वर्षों की कड़ी मेहनत थी। जीवन में शॉर्टकट अपनाने से कभी कुछ हासिल नहीं होता। उस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए एक उचित योजनाबद्ध और संरचित कार्यक्रम के साथ अंतिम लक्ष्य की स्पष्टता और दृष्टि आवश्यक है।
फिर, यदि आपके पास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इच्छाशक्ति, अनुशासन, निरंतरता और आग नहीं है, तो कोई भी योजना और संरचना मदद नहीं करेगी।यह एक खूबसूरत यात्रा थी और मैं आपको अगली ब्लॉकबस्टर सफलता रामायण के लिए शुभकामनाएं देता हू। बात दें की फिल्म में रणबीर के साथ-साथ लारा दत्ता, अरुण गोविल, सनी देओल, साई पल्लवी और यश नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है जिसके सेट की तस्वीर काफी लीक हुई।
