दिवंगत एक्टर इरफान खान (Irfan Khan) के बेटे बाबिल खान (Babil Khan) किसी पहचान को मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर की दमदार फैन फॉलोइंग हैं। फैंस एक्टर से बेहद प्यार करते हैं। एक्टर ने अपने पिता इरफान खान के हाल ही में क्रिप्टिक पोस्ट लिखा और बाद में डिलीट कर दिया। एक्टर का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर के पोस्ट पर फैंस चिंता जता रहे हैं। एक्टर ने अपने पोस्ट में अपने पिता इरफान खान को याद करते हुए लिखा, कई बार हार मन करता है हार मान लूं और बाबा के पास चला जाऊं। एक्टर ने बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था।
एक्टर की इस पोस्ट से फैंस टेंशन में आ गए हैं। एक्टर अपने पिता के बेहद करीब थे। वो अक्सर अपने पिता के बारे में बात करते हैं। फैंस एक्टर को हौसला बनाए रखने के लिए कह रहे हैं।
एक्टर ने पिता के लिए लिखा पोस्ट

Babil khan
बाबिल दूसरे पोस्ट में 'स्टे विद ईट' गाते हुए नजर आए। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये स्टोरी शेयर की थी। एक्टर ने कला से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। एक्टर द रेलवे मैन सीरीज में नजर आए थे। इस सीरीज में उनके काम को दर्शक और क्रिटिक्स ने पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया था। द रेलवे मैन में एक्टर के साथ केके मेनन, दिव्येंदु शर्मा और आर माधवन मुख्य भूमिका में थे। एक्टर शूजित सरकार के साथ अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आएंगे।
