Sourav Ganguly Biopic: भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की बायोपिक पर काम शुरू हो गया है। ‘बंगाल टाइगर’ के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की जिंदगी पर बन रही फिल्म की घोषणा पहले ही की जा चुकी हैं। अब ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर सौरव गांगुली की बायोपिक में लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी कोलकाता में शुरू होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि कि रणबीर कपूर को सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए अप्रोच किया गया था, एक्टर को कहानी और अपना रोल काफी अच्छा लगा है जिसके बाद उन्होंने फिल्म साइन कर ली हैं। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।
Sourav Ganguly Biopic
सौरव गांगुली के रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर
इससे पहले भी रणबीर कपूर बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बायोपिक में काम कर चुके हैं। फिल्म ‘संजू’ में उनके काम की जमकर तारीफ हुई। जिसके साथ वह रणबीर कपूर के करियर की कुछ सबसे बेहतरीन फिल्मों में शुमार है। जिसके बाद अब रणबीर कपूर को एक और बायोपिक में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। सौरव गांगुली के एक करीबी ने हमारे सहयोगी ई-टाइम्स को बताया, ‘रणबीर कपूर को बायोपिक के लिए कन्फर्म किया गया है और वह स्क्रीन पर सौरव गांगुली की भूमिका निभाएंगे। पहले डेट्स को लेकर कुछ समस्या आ रही थी लेकिन अब यह माना जाता है कि रणबीर ने फिल्म को साइन कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि सौरव भी कई बार रणबीर कपूर की तारीफ कर चुके हैं।’
250 करोड़ तक के बजट में बनेगी फिल्म
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सौरव गांगुली की बायोपिक एक बिग बजट फिल्म होने वाली हैं। जो लगभग 200-250 करोड़ के बजट पर बनेगी। बता दें कि फिल्हाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर आखिरी काम किया जा रहा है। फैंस सौरव गांगुली की बायोपिक का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
