बॉलीवुड

Urfi Javed को महंगा पड़ा फैशन, नए लुक में शेव कर डालीं आइब्रो! फैंस ने एलियन से की तुलना

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 23, 2023, 08:51 AM IST

Urfi Javed New Look: सोशल मीडिया क्वीन उर्फी जावेद अपने नए लुक को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। उर्फी जावेद का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिना आइब्रो के नजर आ रही हैं। उर्फी को इस नए लुक के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है।

Image

Urfi Javed Eyebrow Look

KEY HIGHLIGHTS
  • फैशन के चक्कर में उर्फी जावेद ने उड़ाई अपनी आईब्रो।
  • उर्फी जावेद का नया लुक तेजी से वायरल हो रहा है।
  • सोशल मीडिया पर एक बार फिर उर्फी जमकर ट्रोल हो रही हैं।

Urfi Javed Eyebrows: एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों और ड्रेसिंग सेंस की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। उर्फी जावेद अपने बयानों को लेकर भी काफी विवादों में रही हैं। जिसके बाद अब उर्फी जावेद के नए लुक ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। हाल ही में उर्फी जावेद के नए लुक की फोटोज वायरल हो रही हैं जिसमें उर्फी बिना आइब्रो के नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद ने हमेशा की तरह एक रिवीलिंग ड्रेस पहनी हुई है। हालांकि इस बार उनका मेकअप फैंस को काफी अजीबो-गरीब लग रहा है, जिस वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। आइए एक बार उर्फी के इस नए लुक पर नजर डालते हैं।

क्या उर्फी ने शेव कर ली आइब्रो?

नहीं उर्फी जावेद ने अपने आइब्रो शेव नहीं की हैं। अपने इस नए लुक में उर्फी ने अपनी आइब्रो पर ब्लीच कर लिया है। जिस वजह से ऐसा लग रहा है कि उनके आइब्रो के बाल गायब हैं और उन्होने शेव कर लिए हैं। बिना आइब्रो के उर्फी का चेहरा फैंस को काफी अजीब लग रहा है। एक यूजर ने उर्फी के इस नए लुक पर कमेंट करते हुए लिखा, 'अरे ये तो पूरी एलियन लग रही है, अब इसने ये नया क्या कर लिया है?' एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ज्यादा स्टाइल मारने के चक्कर में आइब्रो ही गायब कर ली।'

खतरों के खिलाड़ी 13 में आएंगी नजर

बीते कई दिनों से उर्फी जावेद सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि उर्फी अब रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आने वाली हैं। इससे पहले उर्फी बिग बॉस ओटीटी और स्प्लिस्टविला 14 में भी नजर आ चुकी हैं। खतरों के खिलाड़ी में उर्फी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article