Ranbir Kapoor To Play Grey Shade In Love And War: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। खासकर 'एनिमल' में रणबीर कपूर की एक्टिंग ने हर किसी के होश उड़ा दिये थे। इस मूवी के बाद रणबीर कपूर की मानो किस्मत ही खुल गई। कुछ ही दिनों पहले रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के साथ फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love And War) साइन की थी, जिसमें वह आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे। खास बात तो यह है कि मूवी में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ग्रे शेड निभा सकते हैं।
संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्मोग्राफी में विलेन का रोल हर बार थोड़ा कठिन होता है। लेकिन रणबीर कपूर की 'एनिमल' देखने के बाद फिल्म निर्माता को उस जटिल रोल के लिए भी चेहरा मिल गया। इस बात की जानकारी संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से जुड़े सूत्रों ने पिंकविला को दी। सूत्र ने इस सिलसिले में कहा, "ये एक ट्विस्टेड ग्रे कैरेक्टर है, जिसके लिए ऐसे स्टार की जरूरत है जो न केवल बेहतरीन कलाकार हो बल्कि एक सुपरस्टार भी हो। इस किरदार में हीरो के गुण तो हैं, लेकिन साथ ही साथ सनकी अंदाज भी देखने को मिलेगा। ये एक जबरदस्त विषय है, जिसमें बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए ही जगह है। इसी चीज ने रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली को 17 सालों के बाद फिर से साथ आने के लिए मजबूर कर दिया है।"
बता दें कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt), विक्की कौशल और रणबीर कपूर स्टारर 'लव एंड वॉर' (Love And War) लव ट्रायएंगल मूवी है। इसमें प्रेम कहानी के साथ-साथ एक्शन भी देखने को मिलेगा। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने मूवी के सिलसिले में आगे बताया, "आलिया और विक्की का किरदार परफॉर्मेंस के आधार पर चुनौतियों से घिरा हुआ है। लेकिन संजय लीला भंसाली उस रोल के लिए सालों से एक चेहरे की तलाश में थे जो अब रणबीर कपूर अदा करेंगे।"
