Ramayana में सिर्फ भगवान राम ही नहीं यह रोल भी निभाएंगे रणबीर कपूर? फैंस बोले- 'ये क्या नया प्लान है..'

Ranbir Kapoor's Dual Role in Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर काफी अपडेट सामने आ रही हैं। इसकी शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी हैं, अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्री राम के अलावा एक और रोल करते नजर आ सकते हैं।

Ranbir Kapoor's Dual Role in Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण (Ramayana) भी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी (Sai Pallavi) और यश (Yash) जैसे बड़े नाम नजर आने वाले हैं। फिल्म में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर दमदार एक्टिंग परफॉर्मेंस देते दिखाई देंगे। रणबीर की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी हैं, जिसकी लीक तस्वीरें भी सामने आई थीं। पर अब मेकर्स ने फिल्म के सेट पर सिक्योरिटी को और भी बढ़ा दिया है, क्योंकि वह नहीं चाहते की फिल्म के सेट से और भी फोटोज लीक हों। फिल्म रामायण को अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर कपूर भगवान श्री राम के अलावा एक और रोल करते नजर आ सकते हैं। जीं हां! दावा किया जा रहा है कि रणबीर दो रोल करने वाले हैं। एक भगवान राम को तो दूसरा भगवान परशुराम का। यहां फिल्म रामायण को लेकर सामने आए इस अहम अपडेट पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Devara Song Daavudi: Janhvi Kapoor के डांस पर फिदा हुए रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, बोले- 'अप्सरा हो तुम या कोई

Ramayana Part 1: Did Ranbir Kapoor Play Dual Role

Ramayana Part 1: Did Ranbir Kapoor Play Dual Role

रामायण में दो रोल प्ले करेंगे रणबीर कपूर

एक सोर्स के अनुसार रणबीर कपूर भगवान विष्णु के दो अवतारों, भगवान राम और परशुराम दोनों का किरदार निभाएंगे। यह दोनों ही रोल रामायण में काफी महत्वपूर्ण हैं। भगवान राम जब स्वंयवर में भगवान शिव के धनुष को तोड़ते हैं तो परशुराम से उनका सामना होता है। भगवान परशुराम गुस्सा हो जाते हैं और भगवान राम से तीखी बहस करने लगते हैं। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर कपूर इन दोनों ही रोल्स को निभाने वाले हैं।

End of Feed