बेटी संग मॉर्निंग वॉक पर निकले Ranbir Kapoor, Raha के क्यूट एक्सप्रेशन ने बनाया फैंस का दिन

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। एक्टर अपनी बेटी राहा से बेहद प्यार करते हैं। एक्टर हाल ही में बेटी राहा के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले। एक्टर का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयरल हो रहा है।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अक्सर अपनी बेटी राहा (Raha) के साथ स्पॉट होते हैं। कपल अपनी बेटी पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। रणबीर हाल ही में बेटी राहा के साथ स्पॉट हुए। एक्टर अपनी बेटी को मॉर्निंग वॉक पर लेकर गए थे। रणबीर और राहा का क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में रणबीर अपने बेटी को गोद में उठाए हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक्टर ने पैपराजी को जमकर पोज दिया।

वीडियो में रणबीर कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में राहा अपने पापा के आने का इंतजार करती हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान राहा के क्यूट एक्सप्रेशन ने फैंस का दिल जीत लिया। वायरल वीडियो पर एक फैन ने लिखा, रणबीर के साथ लग रहा है कि छोटी आलिया चल रही है। दूसरे यूजर ने लिखा, राहा बिल्कुल आलिया जैसी लगती है। तीसरे यूजर ने लिखा, रणबीर और राहा साथ में कितने अच्छे लग रहे हैं।

End of Feed