रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों की क्यूट जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। रणबीर और आलिया की प्यारी सी बेटी राहा (Raha) है। एक्टर ने बताया कि शादी के बाद में उनमें पहले से कई बदलाव आए हैं। निखिल कामांत के पॉडकास्ट में रणबीर ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। एक्टर ने बताया कि आलिया ने अपने अंदर बहुत बदलाव किए ताकि मुझे परेशानी ना हो। आलिया तेज आवाज में बात करती थी। मुझे लगता था कि मेरा पिता का लहजा मुझे बड़े होते हुए बहुत परेशान करता है।
किसी के लिए आसान नहीं होती हैं 30 सालों तक आप जिस तरह से बात करते हो। उसको किसी के लिए बदलना। एक्टर ने बताया कि कैसे उनके दिवंगत पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर के बीच अक्सर होने वाली बहस ने उन्हें बच्चे के रूप में आघात पहुंचाया खासकर उनके पिता की ऊंची आवाज ने।
रणबीर ने आलिया पर लुटाया प्यार
आलिया एक ऐसी व्यक्ति थी जिससे मैं कुछ सालों पहलेही मिला था। मैं जानता था कि वो मेरे लिए बहुत स्पेशल है। एक एक्टर के रूप में, एक कलाकार के रूप में, एक बेटी के रूप में, एक बहन के रूप में मेरे मन में उनके लिए बहुत इज्जत है। वह मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट लाती है। मुझे उसके साथ वेकेशन पर जाना पसंद है। लेकिन मुझे उसके साथ घर आना भी पसंद है। रणबीर ने आगे कहा, वो ओवर एचीवर है। अपने काम के प्रति बहुत ही मेहनती है और बहुत बुद्धिमान है। एक्टर ने कहा कि आलिया का ध्यान थोड़ा बंटा हुआ है लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्होंने आलिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
