Ranbir Kapoor Viral Video: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 850 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। एक्टर के पास नितेश तिवारी की 'रामायण' और संजय लीला भंसाली 'लव एंड वार'पाइपलाइन में हैं। एक्टर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। एक्टर क्लीन शेव लुक में नजर आए। एक्टर का न्यू लुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस वायरल वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
एयरपोर्ट पर रणबीर को क्लीन शेव लुक में देखने के बाद फैंस का कहना है कि ये इनकी नई फिल्म के लिए है। कुछ फैंस का कहना है कि रामायण के लिए एक्टर के लिए क्लीन शेव किया है। वहीं, रणबीर को देखकर कुछ फैंस को एक्टर का जग्गा जासूस और राजनीति का लुक याद आया।
नए लुक में नजर आए रणबीर कपूर
रणबीर का लुक फैंस को पसंद आ रहा है। एक्टर को एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर का 69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। लव एंड वार, रामायण के अलावा एक्टर के पास एनिमल पार्क भी है। एनिमल पार्क में रणबीर डबल रोल में नजर आएंगे। निर्देशक संदीप वांगा ने कहा था कि एनिमल पार्क में दोगुना पागलपन देखने को मिलने वाला है। लेकिन इसके लिए आपको अभी लंबा इंतजार करना होगा।
