रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेटी 'राहा' (Raha) अपनी क्यूटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। राहा घर में भी सबकी दुलारी है। राहा की बुआ रिद्धिमा कपूर सहानी (Riddhima Kapoor Shahani) ने उन पर प्यार लुटाया है। रिद्धिमा ने यूके बेस्ड रेडियो जॉकी अनुष्का अरोड़ा से खास बात चीत की। रिद्धिमा ने बताया कि राहा उन्हें प्यार से क्या बुलाती है। रिद्धिमा ने कहा कि राहा हमारे लिए बहुत सारी खुशियां लेकर आई हैं। वो बहुत ही प्यारी बच्ची हैं। वो मुझे प्यार से बू बुलाती है। राहा और रणबीर और समायरा को आरके बुलाती है। हम लोग हमेशा वीडियो कॉल पर बात करते हैं।
मैं दिल्ली में रहती हूं। ये लोग मुंबई में रहते हैं। राहा को मेरा डॉग किलीयन बहुत पसंद है। राहा उसे प्यार से किली बू बुलाती हैं। ये सुनकर मेरा दिल खुश हो जाता है। जब रिद्धिमा से पूछा गया कि राहा किसकी तरह दिखती हैं? रिद्धिमा ने जवाब दिया, वो कभी समारा जैसे लगती हैं। समारा अपने पिता और भाई रणबीर की तरह दिखती हैं। वो मेरी तरह तो बिल्कुल नहीं दिखती हैं।
किसकी तरह दिखती हैं राहा
वहीं, राहा आलिया भट्ट और मेरे डैड जैसी लगती हैं। राहा बहुत ही क्यूट है। रिद्धिमा सहानी और भरत सहानी की बेटी समारा हैं। कपल अक्सर साथ में स्पॉट होता है। रिद्धिमा जल्द शो फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में नजर आएंगी। राहा का जन्म साल 2022 में 6 नवंबर को हुआ था। रणबीर और आलिया अपनी बेटी से बेहद प्यार करते हैं। दोनों अपनी बेटी के साथ अक्सर स्पॉट होते हैं।
