बॉलीवुड

बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya संग शादी पर Janhvi Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अभी इसमें टाइम है...

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी लाइफ के इस फेज में बेहद खुश है। जाह्नवी और शिखर की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। जाह्नवी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो शिखर संग कब शादी करने वाली हैं।

Image

Janhvi Kapoor (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'उलझ' के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुलकर बात करती हैं। एक्ट्रेस शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने लाइफ के इस फेज को जमकर एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस हर इवेंट में अपनी बॉयफ्रेंड शिखर के साथ नजर आती हैं। दोनों की क्यूट जोड़ी फैंस को बेहद पंसद करते हैं। एक्ट्रेस से हाल ही में पूछा गया कि वो कब शिखर पहाड़िया से शादी करेंगी।

शादी के सवाल पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस ने कहा, मैं अपने रिलेशनशिप में खुश हूं। अभी ना मेरे पास ना उनके पास मल्टीप्लीकेशन करने का वक्त है। इसका साफ मतलब है कि एक्ट्रेस अभी शादी करने के मूड में नहीं है। अभी जाह्नवी सिर्फ अपने करियर में ध्यान देना चाहती हैं। एक फैन ने एक्ट्रेस से कहा कि उनका हैशटैग जैस्सी होना चाहिए। एक्ट्रेस ने इस बात से इनकार कर दिया। एक्ट्रेस ने कहा, हम दोनों के नाम को मिलाकर Janhvar हैशटैग होना चाहिए।

एक्ट्रेस ने लंबे समय तक अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा था। एक्ट्रेस ने अब अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट कर लिया है। एक्ट्रेस शिखर के साथ ही नजर आती हैं। दोनों को साथ में अंबानी परिवार की वेडिंग में देखा गया था।वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी अपनी फिल्म उलझ को लेकर बिजी हैं। एक्ट्रेस की ये फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस की कई फिल्में पाइपलाइन में है। एक्ट्रेस देवरा से तेलुगु डेब्यू करने वाली हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article